Gmail Tips: स्पैम में चले जाते हैं जरूरी ईमेल? गूगल ने बताया ठीक करने का आसान तरीका, बदलनी होंगी 3 सेटिंग्स

Gmail Tricks: कई बार जरूरी ईमेल भी जीमेल के इनबॉक्स में ना दिखकर सीधे 'स्पैम फोल्डर' में चले जाते हैं। गूगल के मुताबिक, ऐसा तब होता है जब ईमेल भेजने वाले का नाम आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं होता या आपने सही तरीके से फिल्टर सेट नहीं किया होता है। इस समस्या से निपटने के लिए कंप्यूटर और फोन पर कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं।