भारत की बेटियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता GOLD, चीन को हराकर रचा इतिहास

2026 एशियन गेम्स में भारत ने 7वां गोल्ड मेडल जीत लिया है. तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में भारत की महिला टीम ने चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड पर निशाना साधा. भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर 238 का स्कोर किया, जो कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट में विश्व रिकॉर्ड है, जो अब तक दक्षिण कोरिया के नाम था. चार सीरीज तक चले इस गोल्ड मेडल मैच में भारत ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई थी. पहले सेट में भारतीय टीम ने परफेक्ट 60 का स्कोर किया, जबकि चीन की टीम 58 का स्कोर कर पाई. बस यहीं से भारत ने अंत तक अपन