Gold and Silver Import: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील या ज्यादा ड्यूटी का असर! सोने-चांदी के आयात में भारी गिरावट

सोने और चांदी के आयात में अप्रैल के मुकाबले मई में गिरावट आई है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक साल तक सोने की खरीद से परहेज करने को कहा था।