सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, अमेरिकी बैंक स्टेट स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट ने भविष्यवाणी की है कि 2027 तक सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। हालांकि, फेडरल रिजर्व की नीतियों और मजबूत डॉलर के कारण निकट भविष्य में कीमतें 4,000 डॉलर तक गिर सकती हैं, लेकिन चीन और पश्चिमी देशों से मजबूत मांग लंबी अवधि में सोने को सहारा देगी।