Gold Silver Price: सोना उछला, पर चांदी हुई धड़ाम! ₹3800 तक टूटे दाम; क्या अब बदलने वाला है गोल्ड

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना ₹700 महंगा होकर ₹1,60,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी ₹3,800 गिरकर ₹2,65,700 प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच विशेषज्ञों ने सोने के लिए ₹1,58,500 पर समर्थन और ₹1,60,500 पर प्रतिरोध बताया है।