Gold Silver Price: 800 सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 1,300 लुढ़की, आज आपके शहर में क्या चल रहा है भाव?

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट आई है। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद बढ़ने से कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। इससे महंगाई कम होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसका असर सोने और चांदी की कीमत पर दिख रहा है।