Gold Silver Price Crash: लगातार दूसरे दिन गिरा सोना, चांदी भी क्रैश; दिनभर में ₹6600 की गिरावट, कहां पहुंचे ताजा रेट?
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों का रुझान शेयर बाजार की ओर बढ़ने और फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद बिकवाली बढ़ने से यह गिरावट आई है।