Gold-Silver Price Today: यूएस फेड के फैसले से पहले चमका सोना-चांदी, रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंची कीमतें

वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच बुधवार (17 जून) को अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला। निवेशक जहां एक तरफ अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के आगामी नीतिगत फैसले का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भू-राजनीतिक (जियोपॉलिटिकल) अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग लगातार बनी हुई है। कमोडिटी मार्केट में आई इस तेजी से घरेलू सराफा बाजार में भी हलचल बढ़ गई है। कोमेक्स पर उछला सोना, चांदी में भी आई जोरद