Gold Silver Price Today: सोने के भाव धड़ाम, 2 महीने बाद 1.50 लाख के नीचे आया रेट; कहां पहुंचे चांदी के दाम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत दो महीने बाद 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई, जिसमें लगातार दूसरे दिन 1400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और अमेरिकी डॉलर की मजबूती को इस गिरावट का मुख्य कारण बताया जा रहा है, जबकि चांदी की कीमतें स्थिर रहीं।