ब्लॉक डील के आंकड़ों के अनुसार, गोल्डमैन सैक्स की इकाई Goldman Sachs Bank Europe SE ने 1,13,43,750 इक्विटी शेयर खरीदे, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का लगभग 0.18% हिस्सा है. यह सौदा ₹185.50 प्रति शेयर के औसत भाव पर हुआ, जिसकी कुल कीमत ₹210.43 करोड़ रही.