अगर आप बिना पैसे खर्च किए अपने रिज्यूमे को मजबूत बनाना चाहते हैं तो Google और Microsoft के कुछ फ्री ऑनलाइन कोर्सेज आपके लिए एकदम शानदार मौका हो सकते हैं। इन कोर्सेज के जरिये छात्र फ्रेशर्स और नौकरीपेशा लोग AI, डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल स्किल्स सीख सकते हैं। कई कोर्सेज पूरा करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट या फिर बैज भी मिलता है, जिसे फिर Linkedin और अपने CV में आप जोड़ सकते हैं।