भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क आइआइआरएफ)-2026 में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है. दोनों विश्वविद्यालयों की उपलब्धियों ने पूर्वांचल की उच्च शिक्षा संस्थाओं की गुणवत्ता शोध क्षमता और रोजगारोन्मुखी शिक्षा को नई पहचान दिलाई है.