Greater noida ki local news : अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन के पास कमर्शियल क्षेत्र में देर रात तक खुली रहने वाली दुकानें आसपास के लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं. लोगों का कहना है कि कुछ दुकानें देर रात 3 बजे तक खुली रहती हैं. इसकी वजह से देर रात तक लोगों की आवाजाही और जमावड़े के कारण आए दिन विवाद की स्थिति देखने को मिलती है. स्थानीय निवासी सुभाष भाटी ने बताया कि देर रात नशे का सेवन करने वाले भी आसपास नजर आते हैं. इसी वजह से स्थानीय परिवारों और आसपास रहने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.