अमेरिका में ग्रीन कार्ड का इंतजार करने वाले लोगों को पहले अपने देश वापस जाना होगा। इसके बाद ही उन्हें ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। अब तक अमेरिका में रहते हुए ही विदेशी नागरिकों को ग्रीन कार्ड जारी कर दिया जाता था। हालांकि, ट्रंप प्रशासन नए इमीग्रेशन कानून के तहत बड़ा बदलाव करने जा रहा है।