Sumerpur Pali Sports Stadium Demand Ground Report: पाली जिले का सुमेरपुर कस्बा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाई लेपर्ड सफारी के लिए प्रसिद्ध होने के बाद भी खेल सुविधाओं में पिछड़ा है. यहाँ के खिलाड़ियों को अभ्यास और टूर्नामेंट के लिए जोधपुर या पाली जाना पड़ता है. स्थानीय खेल प्रेमियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास खाली जमीन पर 15 करोड़ रुपये की लागत से क्रिकेट ग्राउंड, 400 मीटर एथलेटिक्स ट्रैक और इंडोर कोर्ट युक्त एक आधुनिक मल्टीपर्पज स्टेडियम बनाने की मांग राजस्थान सरकार से की है.