GTA Vice City अब बिना डाउनलोड किए खेल सकते हैं आप, बचपन की यादों को ब्राउज़र पर इस तरह करें ताज़ा
Gta Vice City On Web: अगर आप GTA Vice City के पुराने फैन हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। अब इस आइकॉनिक गेम को खेलने के लिए न तो भारी-भरकम फाइल डाउनलोड करनी होगी और न ही किसी हाई-एंड PC या गेमिंग कंसोल की जरूरत पड़ेगी।