Gujarat first drone pilot training ITI

गुजरात के नवसारी जिले स्थित सरकारी आईटीआई बिलीमोरा युवाओं को नई तकनीक के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है. यह गुजरात का पहला और फिलहाल एकमात्र आईटीआई है जहां डीजीसीए अप्रूव्ड ड्रोन पायलट ट्रेनिंग कोर्स संचालित किया जा रहा है. 10 दिनों के इस विशेष कोर्स में ड्रोन असेंबली, सिम्युलेटर और लाइव फ्लाइंग की ट्रेनिंग दी जाती है. किसानों के लिए कोर्स फीस में विशेष छूट भी दी गई है. संस्थान ने 2025 की परीक्षा में 94.04 प्रतिशत परिणाम के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया और भारत स्किल नेक्स्ट अवार्ड म