Gurugram News: गुरुग्राम में बड़ा बिजली संकट, 7 पावर हाउस ठप होने से कई सेक्टरों में बत्ती गुल, रैपिड मेट्रो सेवा भी प्रभावित

Gurugram Power Crisis: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बिजली संकट गहरा गया है। गुरुग्राम सेक्टर-72 के 220 KVA बिजली घर का मुख्य ट्रांसफार्मर फूंकने से 7 बिजली घर ठप हो गए हैं। इससे कई सेक्टर की बत्ती गुल हो गई है।