Hathras News: हाथरस, सादाबाद व सासनी को मिलाकर बनेगा विकास प्राधिकरण
जिले में प्रस्तावित हाथरस–सादाबाद–सासनी विकास प्राधिकरण के गठन की कवायद तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के संयुक्त नियोजक द्वारा भेजे गए पत्र के बाद जिला प्रशासन ने प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।