'मां बनने की वजह से खिलाड़ी को खेल से बाहर नहीं किया जा सकता', दिल्ली HC से विनेश फोगाट को मिली ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत
Vinesh Phogat: कोर्ट ने अपने विनेश फोगाट को नोटिस भेजने के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को भी कड़ी फटकार लगाई. दरअसल WFI ने विनेश को नोटिस भेजकर कहा था कि पेरिस ओलंपिक में वजन ज्यादा होने के कारण उनका बाहर होना 'देश के लिए शर्म' का विषय था.