Health Department Jobs - छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में 149 पदों पर भर्ती, 15 जून तक करें आवेदन

रायपुर। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने प्रदेश के पांच नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 149 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।