यूरोप में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच फ्रांस के चैम्बरी शहर के एक स्टोर में एसी और कूलर खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दुकान खुलते ही ग्राहक कूलिंग उपकरणों की ओर दौड़ पड़े, जिससे धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.