'शर्मनाक', शिल्पा शिंदे पर भड़कीं Hina Khan, यौन उत्‍पीड़न के झूठे दावों पर कहा- सन्‍न हूं, मजाक बना दिया

हिना खान ने एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का नाम लिए बिना उन पर गुस्सा निकाला है। शिल्पा ने हाल ही कबूल किया कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं!' के प्रोड्यूसर पर 10 साल पहले यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए थे। हिना ने इस हरकत को शर्मनाक बताया और लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। वहीं, शिल्पा ने कहा है कि वह दिखाना चाहती थीं कि बदनामी क्या होती है।