Hollow-Core Fiber: चीन ने रच दिया इतिहास, बना ली खोखली फाइबर केबल, मिली 51.3 टेराबिट की सुपरस्पीड

China Hollow Core Fiber: चीन ने भविष्य के इंटरनेट का रास्ता खोल दिया है। दरअसल चीनी वैज्ञानिकों और फाइबर केबल मैन्युफैक्चर्स खोखला फाइबर केबल बनाया है, जिसकी टेस्टिंग में 51.3 टेराबिट प्रति सेकेंड की रफ्तार को हासिल किया गया है। ऐसा केबल के बीच में मौजूद हवा से डेटा को गुजारने की वजह से संभव हो पाया है।