Hormuz Closure: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर बंद करने का ऐलान किया है। हालांकि, थोड़ी राहत की बात यह है कि भारतीय झंडे वाले तीन क्रूड ऑयल टैंकर इस घोषणा से पहले होर्मुज से गुजर गए थे। इन पर 8.6 लाख टन से ज्यादा क्रूड लदा है। ये भारत की ओर से तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।