Households Sell Jewellery: क्या डर? 3 महीने में भारतीय परिवारों ने बेच डाला 50000 किलो सोना

जब-जब सोने-चांदी के भाव सस्ते होते हैं तो अक्सर आम निवेशक खरीदते हैं. लेकिन फिलहाल कुछ महीनों से सोने के भाव गिरने के बावजूद भारतीय परिवारों में अपने पुराने सोने के गहनों को बेचने की होड़ मच गई है. लोग इस डर से अपने गहने नकद पैसों के बदले बेच रहे हैं कि कहीं आने वाले दिनों में सोने के दाम और ज्यादा न गिर जाए.