Easy Hacks To Clean Clogged Shower Head: बाथरूम में नहाते समय अगर शॉवर से पानी की धार बहुत धीमी आ रही है, तो यह काफी परेशान करने वाली बात हो सकती है. खासकर तब, जब शॉवर से पानी ठीक से निकल ही न रहा हो और नहाने में जरूरत से ज्यादा समय लग जाए. कई बार लोग इसे सीधे पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्या मान लेते हैं, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. शॉवरहेड में जमा गंदगी, हार्ड वॉटर के मिनरल्स, पाइप में जाम या कहीं छिपा हुआ लीकेज भी पानी का प्रेशर कम कर सकता है. अगर आपके बाथरूम के शॉवर से अचानक पानी धीमा आने लगा