बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत शासन ने उपाध्यक्ष डॉ. मणिकंदन ए को पद से हटा दिया है। उनकी जगह 2017 बैच की चर्चित आईएएस अधिकारी सौम्या पांडेय को बीडीए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शासन ने उपाध्यक्ष डॉ. मणिकंदन ए को फिलहाल प्रतीक्षारत रखा है। इस बदलाव के साथ ही सौम्या पांडेय को आरएफसी बरेली का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। प्रयागराज की रहने वाली सौम्या पांडेय अपनी कार्यकुशलता और संवेदनशीलता के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले वह कानपुर में अतिरिक्त श्रमायुक्त एवं ई