भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की बुधवार सुबह सूरजनगर स्थित घर में हत्या कर दी गई। उनका शव कमरे में जमीन पर मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। घर में अलमारी के लॉक टूटे मिले। किचन में LPG सिलेंडर का पाइप निकला था, जिससे पूरे घर में गैस भर गई थी। आग लगाने की साजिश थी। शुरुआती जांच में पुलिस का शक 27 सितंबर को काम पर रखे गए केयरटेकर वरुण कुमार पर है, जो वारदात के बाद से लापता है। वरुण की आखिरी लोकेशन कुरवाई-बीना रोड मिली है। वरुण CCTV फुटेज में घर से जाते दिख रहा है। बेटे के ल