पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए शनिवार (6 जून 2026) को 6 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग ने आदेश में सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण विभागों के अतिरिक्त प्रभार भी बदले गए हैं। पंजाब आईएएस तबादला सूची मनवेश सिंह सिद्धू (2004 बैच): प्रशासनिक सचिव, श्रम विभाग के साथ साथ राजस्व एवं पुनर्वास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। रूपनगर मंडल