सेब और बादाम के बागों में चारे की खेती से बढ़ेगी आमदनी, ICAR-Igfri ने तैयार की हॉर्टी-पास्चर तकनीक

ICAR-इंडियन ग्रासलैंड एंड फॉडर रिसर्च इंस्टीट्यूट, श्रीनगर ने सेब और बादाम आधारित हॉर्टी-पास्चर तकनीक विकसित की है. यह तकनीक बागों की खाली जमीन में चारा घास और लेग्यूम्स उगाकर प्रति हेक्टेयर 35-40 टन हरा चारा उत्पादन, पशुपालन को बढ़ावा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करती है.