पाकिस्तानी टेस्ट प्लेयर्स की फीस दोगुनी होगी:ICC टूर्नामेंट जीतने पर 500% बोनस मिलेगा; महिला क्रिकेटर निदा ने वापसी का ऐलान किया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) 2026-27 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइकिल में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नए फॉर्मेट आधारित कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की फीस दोगुनी की जाएगी। रेड-बॉल ट्रैक-A खिलाड़ियों की प्रति टेस्ट मैच फीस करीब 15 लाख पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर करीब 40 लाख तक हो सकती है। PCB के मुताबिक अगर पाकिस्तान टीम कोई ICC टूर्नामेंट जीतती है तो खिलाड़ियों को उनकी मैच फीस का 500 प्रतिशत अतिरिक्त बोनस मिलेगा। वहीं एशिया कप जैसे एशियाई स्तर के टूर्नामेंट जीतने पर 300 प्र