ICC T20I Rankings: टॉप-100 में लौटे श्रेयस अय्यर, इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी मचाई धूम, देखें ताजा रैंकिंग

ICC T20I Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (8 जुलाई) को मेंस टी20 इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. इस रैंकिंग में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को खूब फायदा हुआ है. इंग्लैंड के युवा स्टार बल्लेबाज जैकब बेथल (Jacob Bethell) टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की लिस्ट में 7 स्थान ऊपर चढ़कर 8वें नंबर पर आ गए हैं. जैकब बेथल ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 46 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. वहीं, इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन भारत के खिलाफ पिछले 2 मैचों में शानद