क्या विटामिन की कमी बढ़ा सकती है डिमेंशिया का ख़तरा? ICMR-NIN की स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

ICMR-NIN की नई स्टडी के अनुसार विटामिन डी और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिनों की कमी डिमेंशिया के बढ़े हुए जोखिम से जुड़ी हो सकती है। अध्ययन में पाया गया कि कम पोषण, सीमित आहार विविधता और असंतुलित खानपान वाले लोगों में डिमेंशिया का खतरा अधिक था। शोधकर्ताओं ने संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन को मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया है।