किसी को भी एनईएफटी (NEFT), आरटीजीएस (RTGS) या आईएमपीएस (IMPS) के जरिए पैसा भेजते समय बैंक खाता नंबर के साथ 11 अंकों का आईएफएससी (IFSC) कोड दर्ज करना अनिवार्य होता है. सही जानकारी न होने की वजह से कई बार लोग सिर्फ अकाउंट नंबर देखकर परेशान हो जाते हैं. बहुत से लोग यह नहीं जानते कि अकेले बैंक खाता संख्या से कभी भी आईएफएससी कोड नहीं बनता है, क्योंकि खाता नंबर ग्राहक की पहचान होता है, जबकि आईएफएससी बैंक की शाखा की पहचान कराता है. किसी भी बैंक का सही कोड खोजने के लिए आपको बैंक का नाम और उसकी शाखा का श