बेगूसराय की एक 16 साल की लड़की को नई जिंदगी मिली है। पटना के आईजीआईएमएस में डॉक्टरों ने उसके जकड़े हुए जबड़े का 3-डी इम्प्लांट से पुनर्निर्माण किया है। संस्थान का दावा है कि बिहार में इस तरह का यह पहला मामला है। आठ साल से जबड़ा जकड़े होने के कारण बच्ची की जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई थी। उसका मुंह इतना कम खुलता था कि आधी अंगुली भी अंदर नहीं जा पाती थी। उसे खाना खाने, ठीक से बोलने और मुंह की सफाई करने में भी काफी परेशानी होती थी। आईजीआईएमएस के मुख और जबड़ा सर्जरी विभाग ने यह मुश्किल ऑपरेशन किया। डॉक