वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च करेगा IIM इंदौर, जानना चाहता है सफलता के पीछे का सच

आईपीएल-2026 के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब IIM इंदौर के शोध का विषय बनेंगे. संस्थान यह अध्ययन करेगा कि कम उम्र में मिली प्रसिद्धि, सफलता और बढ़ती अपेक्षाएं बाल प्रतिभाओं के मानसिक, सामाजिक और पेशेवर विकास को किस तरह प्रभावित करती हैं. तीन महीने तक चलने वाले इस शोध के निष्कर्ष BCCI के साथ भी साझा किए जाएंगे.