IIT BHU पहली बार ‘Institute Day’ मनाएगा:शोध और रक्षा तकनीक का दिखेगा दम, 100 टॉप रिसर्च का लगेगा डिस्प्ले

IIT BHU में 29 जून को पहली बार Institute Day–2026 ‘उत्थान’ का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता भवन में सुबह 9 बजे से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक योगदान की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। कार्यक्रम में पूर्व छात्र, संकाय सदस्य, शोधार्थी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप उद्यमी, किसान भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वर्ष 2025-26 के शोध कार्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा। इस अवसर पर 88 पेटेंट प्राप्