IIT-बॉम्बे स्टूडेंट ने मौत से पहले दोस्त को फोन किया:परीक्षा का जिक्र कर कहा था- गलती हो गई; कल एग्जाम हॉल का CCTV फुटेज आया

IIT बॉम्बे के स्टूडेंट साहिल वाकोडे ने मौत से कुछ घंटे पहले फोन पर अपनी करीबी दोस्त से बात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बातचीत में उसने थर्मोडायनेमिक्स का पेपर खराब होने और “अब यह हो जाने” की बात कही थी। उसने यह भी कहा था- मुझसे गलती हो गई। इसके बाद साहिल ने दोस्त के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। इस आखिरी बातचीत में साहिल ने जाति से जुड़ी किसी घटना या टिप्पणी का जिक्र नहीं किया था। यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के कुछ घंटे बाद हुई। हालांकि, साहिल के माता-पिता ने दावा किया था कि उसने उन्हें जा