सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो दमदार है और खूब पसंद किया जा रहा है। कोर्ट रूम में सनी देओल की दहाड़ और अक्षय खन्ना के तेवर ने एकदम होश उड़ा दिए हैं। फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आएगी और फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।