Income Tax Calendar June 2026: टैक्सपेयर्स के लिए साल 2026 का जून महीना बेहद खास है. इस महीने टैक्स से जुड़े कई कामों की करने की डेडलाइन है. एडवांस टैक्स की पहली किस्त भरने की अंतिम तिथि 15 जून है. टीडीएस सर्टिफिकेट जारी करने की आखिरी तारीख भी यही है. यदि आप एडवांस टैक्स और फॉर्म 16 की जरूरी डेडलाइंस से चूके तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है.