IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, गांगुली-द्रविड़ को पीछे छोड़ कैलिस को दे सकते हैं मात

Rohit Sharma on verge of creating history: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं। टेस्ट सीरीज में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम अब वनडे फॉर्मेट में भी अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। हालांकि इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं। करीब पांच महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिके...