IND vs AFG: शतक के बाद भी खुश नहीं थे शुभमन गिल! कप्तान को सता रहा इस बात का मलाल, मैच के बाद किया खुलासा

India vs Afghanistan: लखनऊ में कप्तान शुभमन गिल के शानदार 154 और ईशान किशन के 125 रनों की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है. गिल इस मैच में दोहरे शतक चूक गए और उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया.