भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांच अब लखनऊ पहुंच चुका है। पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजर अब दूसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं अफगानिस्तान की टीम वापसी की उम्मीदों के साथ मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमें सोमवार को लखनऊ पहुंच गईं और अब मंगलवार को अभ्यास सत्र में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी। सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए