IND vs AFG, Only Test Match Day 2 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

शुभमन गिल ने कप्तान के रूप में जिम्मेदारी निभाते हुए नाबाद 103 रन बनाए. शुभमन गिल ने अपना शतक 138 गेंदों में पूरा किया. उनकी पारी में 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. यह शुभमन गिल के टेस्ट करियर का 11वां और अफगानिस्तान के खिलाफ पहला शतक है. इस मुकाबले में गिल ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन पूरे करने का भी कारनामा किया.