IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच छिड़ी खतरनाक जंग, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दी खुली चुनौती

भारत के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के बीच मैदान पर जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथी वैभव ने लगातार दूसरे मैच में आर्चर को छक्का जड़ा, लेकिन आर्चर ने 145 kmph की शॉर्ट बॉल पर उन्हें आउट कर अपना बदला लिया।