IND vs ENG: जोफ्रा आर्चर की रफ्तार पर भारी पड़े वैभव सूर्यवंशी, पहली गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का

IND vs ENG, Vaibhav Sooryavanshi six against Archer: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला। इसी के साथ वह भारत की पुरुष टीम के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह अपने पहले मुकाबले में लंबी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके।हालांकि, भले ही वैभव का डेब्यू ज्यादा बड़ा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में बेखौफ अंदाज से सभी का दिल जीत लिय