भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जाएगा। इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा 2 विकेट लेते ही इतिहास रच सकते हैं। अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, रविचंद्रन अश्विन किसी ने यह कमाल नहीं किया है। साथ ही जडेजा 2 विकेट लेकर कपिल देव, इयान बॉथम और डैनिल विटोरी की खास लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।