IND vs WI 1st ODI: शुभमन गिल अगर प्लेइंग 11 से होते हैं बाहर, जानिए कौन करेगा कप्तानी, खुलेगी जायसवाल की किस्मत
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व नेट्स में मोहम्मद सिराज की गेंद लगने से कप्तान शुभमन गिल की कोहनी में चोट आ गई है। अगर गिल मैच फिट नहीं होते हैं तो केएल राहुल कप्तानी करेंगे और यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।