IND vs WI, 2nd ODI: कोहली फिर बरसने को तैयार, तेज गेंदबाजी में फंसा पेच… दूसरे वनडे में क्या बदलेगी टीम इंडिया?

विराट कोहली की शानदार फॉर्म और शुभमन गिल की कप्तानी पारी से भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को आसानी से मात दी, लेकिन तेज गेंदबाजी का संयोजन अब भी सवालों में है. दूसरे वनडे में मोहम्मद सिराज की वापसी, नीतीश कुमार रेड्डी को नई गेंद देने का प्रयोग या आकिब नबी के डेब्यू पर नजर रहेगी. बल्लेबाजी में एक बार फिर विराट कोहली आकर्षण का केंद्र होंगे.